फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth who comes to return goods online

Kanpur News: ऑनलाइन सामान वापस लेने आए युवक से हुई नोकझोंक

Mon, 03 Nov 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Youth who comes to return goods online
इटावा। बरालोकपुर कस्बे के एक युवक की सोमवार शाम एक डिलीवरी वापस लेने आए युवक से नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ऑनलाइन कंपनी के मैनेजर ने पहुंचकर मामला शांत कराया। कस्बा निवासी नवनीत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन शॉपिंग एप से चार हजार रुपये के जूते मंगवाए थे। यह पार्सल से शनिवार को आ गए थे। नवनीत के अनुसार, पार्सल खोलकर देखने पर जूते वह नहीं थे, जिसका फोटो दिखाया था। वापसी के लिए ऑनलाइन शिकायत डाली। जब कंपनी का एक व्यक्ति वापसी शिकायत का पार्सल लेने पहुंचा तो पीड़ित ने कीमत के आधार पर सामान देने या फिर रुपये वापस करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों की आपस में नोकझोंक हो गई। सूचना पर कर्री चौकी इंचार्ज मान सिंह मौके पर पहुंच गए। कंपनी का मैनेजर भी मौके पर पहुंच गया। कंपनी के मैनेजर को मामला निपटाने की बात कही। जिससे पीड़ित की समस्या का समाधान हो सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed