{"_id":"6491daee6345a213f40e6005","slug":"youth-tried-to-misdeed-with-old-woman-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार हुई इंसानियत: युवक ने वृद्ध महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मसार हुई इंसानियत: युवक ने वृद्ध महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भाग निकला
Tue, 20 Jun 2023 10:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:34 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में वृद्ध महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ में घर के छप्पर के नीचे बैठ कर खाना खा रहीं वृद्ध महिला से गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजनों के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। जलालपुर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया सोमवार दोपहर उनकी 65 वर्षीय मामी घर से सटे छप्पर में खाना खा रहीं थीं।
विज्ञापन
गांव का महेंद्र अहिरवार (32) वहां पहुंचा व उनकी वृद्ध मामी को पकड़ लिया। आरोपी छेड़खानी करते हुए अनैतिक संबंध बनाने का दबाव देने लगा। वृद्धा के शोर मचाने पर वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने थाने में मुकदमा लिखाया है।
विज्ञापन