फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth sets himself on fire in front of police station, policemen save him with blanket, Ursla referred in crit

Kanpur: थाने के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर बचाया, उर्सला में चल रहा है इलाज

Sat, 22 Jul 2023 06:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Jul 2023 06:43 PM IST
सार

Kanpur News: एडीसीपी सेंट्रल अमिता सिंह ने बताया कि युवक की पत्नी किसी के साथ चली गई थी। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। पूर्व में उसने पत्नी के लापता होने की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी थी।

विज्ञापन
Youth sets himself on fire in front of police station, policemen save him with blanket, Ursla referred in crit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पत्नी के बच्चों समेत किसी अन्य शख्स के साथ चले जाने से आहत पति ने शनिवार को खुद पर डीजल डालकर स्वरूपनगर थाने के सामने आग लगा ली। आग का गोला बना युवक जान बचाने के लिए चीखता हुआ थाने के अंदर घुस गया। थाने में मौजूद स्टाफ ने किसी तरह कंबल की मदद से आग बुझाई।

विज्ञापन

आनन फानन उसे हैलट अस्पताल भेजा, जहां से उसे उर्सला रेफर कर दिया गया। बादशाहीनाका निवासी सुमित दुबे (34) ने बताया कि वह स्वरूपनगर निवासी सरिया कारोबारी नितिन अग्निहोत्री के यहां कार चलता है। गुरुवार को उसकी पत्नी शोभना, दो बच्चों सौभाग्य (5) व रुद्र (3) के साथ किसी शख्स के साथ चली गई।
विज्ञापन

सुमित के अनुसार उसने उसे बहुत खोजने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसका फोन भी बंद बता रहा। इससे आहत होकर वह शनिवार सुबह करीब आठ बजे शराब के नशे में थाने के सामने पहुंचा। माचिस की मदद से खुद को आग लगा ली। आग बुझाकर पुलिसकर्मी उसे हैलट अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को नहीं दी थी कोई तहरीर
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उर्सला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह 30 प्रतिशत तक जला है। एडीसीपी सेंट्रल अमिता सिंह ने बताया कि युवक की पत्नी किसी के साथ चली गई थी। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। पूर्व में उसने पत्नी के लापता होने की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी थी।

दो सौ रुपये का खरीदा था डीजल
सुमित ने बताया कि उसने पहले दो क्वार्टर देसी शराब पी। इसके बाद स्वरूपनगर में पेट्रोल पंप से 200 रुपये का बोतल में डीजल खरीदा। उसी डीजल को खुद पर डालकर आग लगा ली।

आठ साल पहले किया था प्रेम विवाह
सुमित के अनुसार उसने शोभना से आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसका किसी अन्य शख्स के साथ कब प्रेम संबंध हुए उसे इसका पता नहीं चला। उसने शोभना के साथ अन्य किसी तरह के विवाद से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed