Kanpur Dehat Suicide: प्यार के लिए लौटना चाहता था गांव, परिजन नहीं थे राजी...तो उठाया खौफनाक कदम
Kanpur Dehat News: भुगनीपुर गांव के एक युवक ने नोएडा में फंदा लगाकर जान दे दी। वो प्रेम प्रसंग के चक्कर में गांव लौटना चाहता था, लेकिन परिजन राजी नहीं थे। इसके चलते युवक कई दिनों से तनाव में चल रहा था।
विस्तार
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के भुगनीपुर गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार को नोएडा में फंदा लगाकर जान दे दी। प्रेम प्रसंग के चलते वह नौकरी छोड़कर गांव लौटना चाहता था, लेकिन परिजन राजी नहीं थे। इससे युवक तनाव में चल रहा था।
शनिवार को परिजन नोएडा से शव लेकर गांव लौटे और सेंगुर नदी के दुर्वासा ऋषि आश्रम घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। भुगनीपुर गांव निवासी रोशन लाल का बेटा वीरेंद्र उर्फ बिंदु (27) नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
वहां वह किराये के मकान में रहता था। शुक्रवार को वीरेंद्र ने नोएडा स्थित घर में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की सूचना पर परिजन नोएडा पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव लेकर गांव लौटे। यहां दुर्वासा ऋषि आश्रम घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मां बोली- बेटे ने प्रेम प्रसंग के चलते की है आत्महत्या
मृतक की मां रामबेटी कमल ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते वीरेंद्र उर्फ बिंदु ने आत्महत्या की है। वीरेंद्र पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम करता था। इसके चलते वह नौकरी छोड़कर गांव आना चाहता था, लेकिन घरवाले राजी नहीं थे। इसके वीरेंद्र तनाव में रहता था।