{"_id":"617c5218e0347a59213e9c72","slug":"youth-missing-in-suspicious-circumstances-bike-found-parked-on-pandu-river-bridge-divers-started-searching-akbarpur-news-knp6612088182","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक लापता, पांडु नदी पुल पर खड़ी मिली बाइक, गोताखोरों ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक लापता, पांडु नदी पुल पर खड़ी मिली बाइक, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
विज्ञापन
पांडु नदी में सुमित की तलाश करते गोताखोर। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। कस्बा निवासी युवक संदिग्ध हालात में गुुरुवार रात को लापता हो गया। वह पड़ोसी की बाइक लेकर पेट्रोल पंप तक जाने की बात कह गया था। बाइक बिकरू जाने वाले पांडु नदी के लोहे के पुल पर खड़ी मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। वहीं खोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश की जा रही है।
कस्बे के साकेत नगर निवासी सुमित बाजपेई उर्फ प्रतीक (24) रामलीला में रावण का अभिनय करता है। करीब एक साल पूर्व से उसने अनाज खरीद का व्यापार शुरू किया था।
गुुरुवार रात में वह पड़ोसी अंजू पांडेय की बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। तलाश करने पर बिकरू जाने वाले पांडु नदी के लोहे के पुल पर बाइक खड़ी मिली है।
विज्ञापन
लापता सुमित के पिता अवनीश कुमार की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। पिता अवनीश ने बताया कि विवाहित पुत्र सुमित बाजपेई 22 अक्तूबर से बीमार चल रहा है। गुरुवार रात वह सवा नौ बजे अंजू पांडेय की बाइक मांग कर गया था।
पुलिस व परिजनों ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में सुमित की तलाश कराई। हालांकि उसका पता नहीं चल सका। इधर पुलिस अनाज कारोबार में घाटा पड़ने और देनदारियों के बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौहान ने बताया कि लापता युवक की तलाश कराई जा रही है।