फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth killed for tying up in the village

गांव में रौब गांठने को लेकर कर दी युवक की हत्या

Wed, 11 Aug 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth killed for tying up in the village
शिवली (कानपुर देहात)। रैपालपुर के मजरा खलकपुर में सोमवार शाम रौब गांठने को लेकर एक युवक की हत्या हो गई। इस मामले में पिता व तीन पुत्रों समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी पर पहले से भी जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

खलकपुर रैपालपुर में भूरा (21) सोमवार शाम एक आशा कार्यकर्ता को पड़ोस के गांव में छोड़कर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में गांव के कमलेश से बहस होने लगी। कमलेश ने भाइयों व पिता के साथ मिलकर उसे मरणासन्न कर दिया। सूचना पर परिजन पहुंचे तो देखा कि आरोपी भूरा को घसीट कर नदी की ओर ले जा रहे थे। परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े। इस पर आरोपी मौके से भाग निकले। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवारों में जमीन को लेकर भी खुन्नस चल रही है। परिजन गंभीर हालत में उसे हैलट ले गए। वहां रात में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे गांव में तनाव का माहौल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मृतक के पिता गोविंद की तहरीर पर कमलेश उसके भाई रजनेश व अखिलेश और इनके पिता शिवशंकर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना में आरोपी शिवशंकर व रजनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। गांव में ऐतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इनसेट :
कमलेश पर हो चुकी है गैंगस्टर की कार्रवाई
ग्रामीणों ने बताया कि खलकपुर रैपालपुर में कमलेश लोगों पर रौब गांठ कर दबाव बनाने की कोशिश करता रहता था। इसी बात पर अक्सर ग्रामीणों से विवाद होता था। सोमवार शाम भूरा से भी इसी बात पर विवाद हुआ। परिजन कमलेश की हरकतों का विरोध करने के बजाय सहयोग में मारपीट के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके पहले कमलेश पर जानलेवा हमला समेत कई मुकदमे शिवली कोतवाली में दर्ज हैं। वहीं 2017 में उस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed