फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth jumped in front of train for suicide in Kannauj, lost both legs in accident

Kannauj: खुदकुशी के लिए ट्रेन के आगे कूदा युवक, हादसे में गवाएं दोनों पैर, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Thu, 09 Feb 2023 07:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Feb 2023 07:25 PM IST
सार

गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में एक युवक खुदकुशी करने के लिए ट्रेन के आगे कूद गया। इस हादसे में युवक के दोनों पैर धड़ से अलग हो गए। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Youth jumped in front of train for suicide in Kannauj, lost both legs in accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक चाट विक्रेता ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। हादसे में दोनों पैर कट गए।  गंभीर हालत में उसे प्राथमिक इलाज के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

छिबरामऊ कस्बे के मोहल्ला बजरिया निवासी मुरारी लाल गुप्ता (50) चाट का ठेला लगाता है। गुरुवार की सुबह 11 बजे उसने मुरादगंज के निकट कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही छपरा एक्सप्रेस के सामने कूद गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर एक घंटे तक तड़पता रहा युवक
एक घंटे तक वह घटनास्थल पर ही तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस को सूचना दी पर वह भी नहीं पहुंची। ऐसी हालत में उसे टेंपो से इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में एम्बुलेंस आने पर घायल को तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक गंभीर बीमारी से था परेशान
वहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। उसकी शिनाख्त जेब में मिली पर्ची से हुई। उसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। पुत्र गुड्डू ने बताया की पिता को कोई गंभीर बीमारी है। इस कारण अक्सर पेट में दर्द उठता है, जिससे वह परेशान रहते हैं। कई बार उन्होंने परिजनों से आत्महत्या करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed