फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth held hostage in car and beaten brutally in Kanpur, JCP suspends LIU Dharmendra Yadav

Kanpur: युवक को कार में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जेसीपी ने एलआईयू धर्मेंद्र यादव को किया सस्पेंड

Tue, 09 Jan 2024 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Jan 2024 01:04 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर मामले में जेसीपी निलाब्जा चौधरी ने एलआईयू धर्मेंद्र यादव को सस्पेंड किया है। बता दें कि आरोपियों ने हनी ट्रैप का सहारा लेकर युवकों को मिलने बुलाया था। इसके बाद इनोवा कार से अगवा कर उन्हें सात घंटे तक बंधक बनाकर पीटा था।

विज्ञापन
Youth held hostage in car and beaten brutally in Kanpur, JCP suspends LIU Dharmendra Yadav
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एलआईयू सिपाही के बेटे ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर दो युवकों को बेरहमी से पीटा था। मामले में जेसीपी निलाब्जा चौधरी ने एलआईयू धर्मेंद्र यादव को सस्पेंड किया है। बता दें कि आरोपियों ने हनी ट्रैप का सहारा लेकर युवकों को मिलने बुलाया था।

विज्ञापन

इसके बाद इनोवा कार से अगवा कर उन्हें सात घंटे तक बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद लहूलुहान हालत में अलग-अलग जगहों पर दोनों को फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कल्याणपुर के राधापुरम निवासी आईटीआई छात्र आयुष द्विवेदी और उसके साथियों ने करीब दो माह पूर्व एलआईयू सिपाही के बेटे सनी यादव उर्फ हिमांशु को कल्याणपुर बारासिरोही में जमकर पीटा था।
विज्ञापन

सनी अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने आयुष के खिलाफ हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की थी। तब से आयुष फरार है। इस बीच सनी ने साजिश के तहत इंस्टाग्राम पर एक युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाई। आयुष को बातों में फंसाकर मिलने के लिए सोमवार को परेड के पास मिलने के लिए बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष बुलाए हुए स्थान पर युवती से मिलने पहुंचा था
दोपहर 12 बजे आयुष अपने राणाप्रतापनगर निवासी दोस्त बिट्टू उर्फ अभिषेक सिंह के साथ बुलाए हुए स्थान पर युवती से मिलने पहुंचा था। इस बीच वहां सनी, अपने साथी कल्याणपुर निवासी शुभम सोनकर, बरासिरोही निवासी नंदू दुबे, आवास विकास सत्यम विहार निवासी ऋषभ चौहान, मोहित मिश्रा, आयुष मिश्रा दो अज्ञात के साथ इनोवा से पहुंचा।

दोनों को कार में घुमाकर जमकर पीटा
दोनों को जबरन कार में अगवा कर लिया। आरोप है कि दोपहर एक से लेकर शाम छह बजे तक दोनों को कार में घुमाकर जमकर पीटा। कोपरगंज रेलवे ट्रैक पर लिटाकर फायर झोंका, जो मिस हो गया। बारी-बारी से सभी पर चेहरे पर पेशाब करने का आरोप लगाया।

पिता को बुलवाकर उससे भी पिटवाया
आयुष के अनुसार कल्याणपुर पहुंचकर एलआईयू सिपाही के बेटे ने अपने पिता को भी बुलाया। उसके पिता ने भी उसे तब तक पीटा जब तक वे दोनों बेहोश नहीं हो गए। इसके बाद आयुष को घायल हालत में कल्याणपुर केसा चौराहे पर फेंक कर फरार हो गए। आयुष के दोस्त अभिषेक उर्फ बिट्टू कुछ देर बाद होटल लैंडमार्क के पीछे पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed