फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth dies during treatment in auraiya

औरैया: लापता युवक जख्मी हालत में हाईवे पर मिला, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव रख लगाया जाम

Wed, 17 Mar 2021 12:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Mar 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment in auraiya
शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नियामतपुर बैहारी से चार दिन पहले घर से गायब हुआ युवक जख्मी हालत में बकेवर कोतवाली के हाईवे पर पड़ा मिला था। इलाज के दौरान उसकी सैंफई में मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियो के खिलाफ मुकदमा और गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया। मौके पर भारी पुलिस जा पहुंची लेकिन परिजन कार्रवाई के बाद ही जाम खोलने पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन


फफूंद थाना के गांव नियामतपुर निवासी 30 वर्षीय किसान सुजान वीर पुत्र तिलक सिंह बीते रविवार सुबह गांव के ही युवक के साथ दावत में जाने की कहकर गया था। देर शाम तक वापस न आने पर पत्नी ने उसे फोन किया जो एक एम्बुलेंस चालक ने उठाया और बताया कि सुजानवीर उसे बकेवर कोतवाली के गांव टिलिटीला के पास सड़क पर घायल पड़ा मिला है, नाजुक हालत में उसे सैंफई ले जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी पर युवक के परिजन सैंफई पहुंच गए और इलाज के लिए भर्ती कराया। परिजनों ने बकेवर कोतवाली में गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। मंगलवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह शव के गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को फफूंद दिबियापुर रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भारी पुलिस फोर्स जा पहुंचा। सीओ सदर सुरेंद्र नाथ ने आक्रोशित परिजनों को समझाया लेकिन ग्रामीण मुकदमा दर्ज होने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पूरी होने के बाद ही जाम खोलने पर अड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed