{"_id":"5e3e45d08ebc3ee59b3b210c","slug":"youth-dies-after-touching-ht-line-wire-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: हाईटेंशन लाइन का तार छू जाने से किशोर की मौत, शटरिंग का सामान उतारते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: हाईटेंशन लाइन का तार छू जाने से किशोर की मौत, शटरिंग का सामान उतारते समय हुआ हादसा
Sat, 08 Feb 2020 11:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के खागा में धर्मदासपुर मोड़ के पास एक निर्माणाधीन मकान के पास शटरिंग का सामान उतारते समय किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। किशोर की गर्दन तार से छू गई थी। परिजनों में कोहराम मचा है।
हथगाम थानाक्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी गोविंद पासवान का बेटा राजू (16) मजदूरी करता था। वह शुक्रवार की दोपहर बाद लोडर में बैठकर शटरिंग का सामान उतारने के लिए खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्मदासपुर मोड़ पहुंचा था।

Trending Videos
यहां पर निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का सामान लगना था। राजू लोडर के ऊपर चढ़कर सामान उतार रहा था, तभी उसकी गर्दन लोडर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन बिजली की तार से छू गई। करंट की चपेट में आते ही तेज आवाज हुई तो लोग दंग रह गए।
देखा कि राजू झुलसकर नीचे गिर चुका है।लोग उसके पास पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। यह देख सभी स्तब्ध रह गए। परिजनों को खबर मिली तो वह बिलखते हुए मौके पर पहुंचे।
देखा कि राजू झुलसकर नीचे गिर चुका है।लोग उसके पास पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। यह देख सभी स्तब्ध रह गए। परिजनों को खबर मिली तो वह बिलखते हुए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर खागा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निर्माणाधीन मकान रोशनपुर टेकारी गांव के एक व्यक्ति का बताया गया। मौके पर काम कर रहे लोग हादसे के बाद भाग निकले।
इंस्पेक्टर खागा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही परिजन तहरीर देते हैं पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी।
इंस्पेक्टर खागा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही परिजन तहरीर देते हैं पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी।