फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   youth died after being hit by train in farrukhabad

फर्रुखाबाद: ट्रेन की चपेट में आने से अलीगढ़ के युवक की मौत

Wed, 16 Dec 2020 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Dec 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
youth died after being hit by train in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर
फर्रुखाबाद जिले में याकूतगंज क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तलाशी में युवक के जेब से मिले आधार कार्ड में लिखे पते को देखकर पुलिस ने जनपद अलीगढ़ सूचना भेज दी है। फतेहगढ़ कोतावली क्षेत्र की चौकी याकूतगंज के पास बुधवार को क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर याकूतगंज चौकी इंचार्ज अमित शर्मा मौके पर पहुंचे। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई। उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। उसमें जनपद अलीगढ़ के थाना चंडौस के गांव बधियाना निवासी महेश पाल सिंह (42) पुत्र रामचंद्र सिंह नाम लिखा था।
विज्ञापन


पुलिस ने अलीगढ़ के थाना चंडौस में इस संबंध में सूचना दी है। दरोगा अमित शर्मा ने बताया कि युवक की शिनाख्त महेश पाल सिंह के रूप में हो गई है। उसकी संविदा पर बुधवार को आवास विकास के कृषि कार्यालय में नियुक्ति हुई थी। उसके साथी शिवेंद्र प्रताप ने इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक याकूतगंज स्टेशन पर काफी देर तक टहलता रहा। लगभग दो बजे फर्रुखाबाद की ओर से इंजन में लगे एक डिब्बे की ट्रेन के आते ही उसके आगे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी का नाम रानी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed