{"_id":"6593b9f2df6a1154870cc014","slug":"youth-commits-suicide-in-kanpur-wife-had-left-her-husband-and-gone-to-her-parents-home-2024-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सबकुछ किया, सिर्फ धर्म ही तो न कबूला' कहते हुए डीजे वाले ने Video बनाकर लगाया फंदा; मैं तुम्हारी वजह...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सबकुछ किया, सिर्फ धर्म ही तो न कबूला' कहते हुए डीजे वाले ने Video बनाकर लगाया फंदा; मैं तुम्हारी वजह...
Tue, 02 Jan 2024 12:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:59 PM IST
सार
कानपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से आहत होकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले युवक ने वीडियो बनाया और फिर फंदा लगा लिया। वीडियो में कह रहा है कि मैंने तुम्हारे लिए सबकुछ लिया, सिर्फ धर्म ही तो कबूल नहीं किया।
विज्ञापन
kanpur suicide
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में जूही खुर्द में कहने के बावजूद इस्लाम धर्म कुबूल न करने पर पत्नी अपने डीजे बजाने वाले पति को छोड़कर मायके चली गई। इससे तनाव में आए युवक ने रविवार रात मोबाइल से वीडियो बनाया। वीडियो में शुभम ने कहा कि तुम्हारे लिए सबकुछ किया, सिर्फ इस्लाम धर्म ही तो कुबूल नहीं किया था।
ेइसके बाद भी तुमने मेरे प्यार को नहीं समझा। युवक ने खुदकुशी करने से पहले वीडियो वायरल कर दिया। जूही खुर्द निवासी शुभम (22) डीजे बजाता था। पिता पप्पू ने बताया कि बेटे शुभम को तीन साल पहले मोहल्ले की एक मुस्लिम युवती से प्रेम हो गया।
दो साल पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद युवती कुछ दिन तक शुभम के साथ रही। डेढ़ साल पहले विवाद के बाद वह मायके चली गई थी। मायके से न लौटने से शुभम तनाव में रहने लगा। पिता के अनुसार पूर्व में भी एक बार शुभम ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
इसके बाद युवती के परिजनों ने शुभम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया था। पुलिस ने शुभम को जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटने के बाद शुभम युवती को घर लाने की कोशिश करने लगा। न आने पर रविवार रात घर में लोहे के एंगल में दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

Trending Videos
मैं तुम्हारी वजह से कर्ज में डूब गया
वायरल वीडियो में शुभम ने बताया कि युवती कुरान की झूठी कसम खा चुकी है। वीडियो में बोला कि तुम्हारी वजह से मैंने लोगों से कर्जा लिया। मैं कर्ज में डूब चुका हूं। बस धर्म परिवर्तन नहीं कर सकता था। मैंने तुम्हें दिल से बहुत चाहा। 7.11 मिनट के वीडियो में शुभम ने अपने ससुरालीजनों के उत्पीड़न की पूरी दास्तां बयां की।