{"_id":"636ccfc43ba8936f4a6bcd8e","slug":"youth-caught-with-fake-documents-in-agniveer-recruitment-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Agniveer Recruitment: फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया युवक, बायोमेट्रिक चेक में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Agniveer Recruitment: फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया युवक, बायोमेट्रिक चेक में हुआ खुलासा
Thu, 10 Nov 2022 03:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 10 Nov 2022 03:48 PM IST
सार
अर्मापुर एस्टेट में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा में बुधवार को एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया है। बायो मेट्रिक चेक के दौरान फर्जी दस्तावेजों का खुलासा हुआ। पुलिस ने शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़े की बात सामने आई है। यहां अर्मापुर एस्टेट में अग्निवीर भर्ती के दौरान फर्जी दस्तावेजों के साथ अभ्यार्थी को पकड़ा गया है। वहीं, कर्नल डायरेक्टर रिक्रूटिंग ने मुकदमा दर्ज कराया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सैनिक भर्ती बोर्ड के अधिकारियों द्वारा संबंधित प्रमाण पत्रों की जांच मे एक अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
इसका वास्तविक नाम आबिद खान पुत्र अनीश खान निवासी ग्राम दूदमा, जनपद अलीगढ़ है। इसने कानपुर नगर सेंटर पर भर्ती होने के लिए आकाश पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम अमौर, थाना घाटमपुर कानपुर नगर के नाम का प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज बनवाए हैं।
विज्ञापन
बायोमेट्रिक जांच के दौरान दस्तावेजों के फर्जी होने का भी पता चला है। इस मामले में आरोपित के खिलाफ थाना अर्मापुर में धोखाधड़ी व कूटरचना की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आबिद को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू की है।