फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth brutally murdered in Hamirpur, body thrown in polythene Bags

Hamirpur: युवक की बेरहमी से हत्या, पॉलीथीन में बांध फेंका शव, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

Wed, 07 Dec 2022 10:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Dec 2022 10:34 AM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा घाट रोड पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंची है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि शव यहां कैसे पहुंचा, किसने और क्यों हत्या की गई है।

विज्ञापन
Youth brutally murdered in Hamirpur, body thrown in polythene Bags
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना बेतवा घाट के पास की है। यहां युवक की हत्याकर शव को पॉलिथीन में बांधकर फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाला, तो उसमें लगभग 35 साल के युवक की बॉडी निकली।

विज्ञापन

मृतक युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान है। पुलिस शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हत्यारों का तलाश में जुटी है। एसपी शुभम पटेल ने बताया कि बुधवार सुबह डायल-112 पर सूचना दी गई कि बेतवा घाट रोड कोतवाली सदर पर एक बोरी पड़ी है। उसमें खून निकल रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर बोरी खुलवाई, तो उसमें लगभग 35 वर्षीय युवक का शव मिला हैं। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed