फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth arrested with six bikes in kanpur

कानपुर: अय्याशी के लिए बना वाहन चोर, छह बाइकों समेत युवक गिरफ्तार

Wed, 20 Jan 2021 08:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Jan 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with six bikes in kanpur
छह बाइकों समेत युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बाबूपुरवा पुलिस ने बुधवार को कोर्ट से रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे को चोरी की छह बाइकों समेत गिरफ्तार किया। शातिर ने पुलिस को बताया कि वह अय्याशी के लिए वाहन चोरी और मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन


थानाप्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि किदवईनगर एम ब्लॉक से जूही लाल कॉलोनी निवासी अनुराग कुशवाहा को गिरफ्तार किया। अनुराग ने इंटर की परीक्षा एक साल पहले पास की थी। जिसके बाद वह गर्लफ्रेंड के शौक और अपनी अय्याशी के लिए बाइक चोरी व मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देना लगा।
विज्ञापन


चोरी की बाइकों को वह अपने मिलने वालों के पास औने-पौने दाम पर गिरवी रखकर अय्याशी में रकम उड़ा देता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सात दिन पहले जूही लाल कालोनी से चोरी हुई बाइक, 25 दिन पहले किदवई नगर से चोरी हुई बाइक, दो सप्ताह पहले गौशाला कंजड़नपुरवा तथा बर्रा बाईपास से चोरी हुई बाइक, पांच दिन पहले पीएसी मोड़ के पास से चोरी हुई बाइक तथा एक माह पहले जूही बंबुरिहा के पास से चोरी हुई बाइक बरामद की। साथ ही लूट के चार मोबाइल भी बरामद किए। 2017 में उस पर छेड़छाड़, पथराव व पॉक्सो में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed