फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Younger brother killed middle brother with sharp weapon

UP: खर्च न देने पर छोटे ने मझले भाई की धारदार हथियार से हत्या की, शव के पास बैठा रहा, फिर छत पर चढ़कर...

Sun, 14 Apr 2024 08:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Apr 2024 08:20 PM IST
सार

Chitrakoot News: छोटे भाई ने मझले भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Younger brother killed middle brother with sharp weapon
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेहदू में रविवार दोपहर छोटे भाई ने खर्च न देने पर बीमार मझले भाई की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हाथ में लाठी और धारदार हथियार लेकर छत पर चढ़ गया। खुद को पकड़ने की पुलिस और ग्रामीणों को चुनौती देता रहा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


भदेहदू गांव निवासी छोटा भाई लखन उर्फ छोट्टन मिश्रा रविवार को घर में कमरे अपने बीमार मझले भाई गुड्डन मिश्रा (30) के साथ मौजूद था। बड़ा भाई संगम मिश्रा उर्फ मुन्ना किसी काम से राजापुर गया था। आरोप है कि घर पर रहे लखन ने गुड्डन से खर्चे के लिए रुपये मांगे। गुड्डन ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए लखन ने धारदार हथियार से गुड्डन पर ताबड़-तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह शव के पास में ही बैठा रहा। इसी बीच बड़ा भाई संगम घर पहुंचा तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर चीखते हुए बाहर भागा।

विज्ञापन

हत्या की सूचना पर एसपी, सीओ और थाना प्रभारी भी फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। यह देख आरोप लखन अपने घर की छत पर चढ़ गया और धारदार हथियार हवा में लहराते हुए खुद को पकड़ने की चुनौती देने लगा। उसे काबू में करने के लिए एंबुलेंस, फायर बिग्रेड व कई थाने के फोर्स को भी बुला लिया गया। इस तरफ पुलिस अधिकारी उसे बातों में उलझाए रहे और दूसरी तरफ से पुलिस ने छत पर पीछे से सीढ़ी लगाकर उसे दबोच लिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस उसे काबू में कर सकी।

आरोपी के पास से लाठी, हंसिया व कुल्हाड़ी बरामद की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि गुडड्न बीमारी की वजह से कहीं आ जा नहीं पाते थे। हत्यारोपी लखन मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ है। उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed