फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young woman fired upon outside DCP West's office.

Kanpur News: डीसीपी पश्चिम कार्यालय के बाहर युवती पर झोंका फायर

Fri, 10 Jul 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Young woman fired upon outside DCP West's office.
कानपुर। डीसीपी पश्चिम कार्यालय के बाहर गुरुवार देर रात बाइक सवारों ने युवती पर फायर झोंक दिया। वह भाई के साथ ऑटो से रतनपुर स्थित घर जा रही थी। परिजनों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद कल्याणपुर और रावतपुर पुलिस ने जांच की। प्रारंभिक जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। परिजन ने चार लोगों पर आरोप लगाए हैं। डीसीपी पश्चिम ने आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगाई है
विज्ञापन

प्रयागराज निवासी रमाकांत दुबे पत्नी लक्ष्मी और चार बेटों और तीन बेटियों के साथ रतनपुर में रहते हैं। रमाकांत ने बताया गुरुवार रात बेटी रुचि भाई भोला के साथ ऑटो में बैठ कर रतनपुर स्थित घर जाने के लिए निकली। इसी दौरान तीन बाइकों में सवार छह युवक गाली गलौज करते हुए आए। एक ने तमंचा निकाल फायर झोंक दिया। बेटी बदहवास होकर सड़क पर गिर गई। फायरिंग की आवाज सुन आस-पास के दुकानदार और परिजन जुटे और भाग कर डीसीपी कार्यालय में सूचना दी। रमाकांत का आरोप है कि कुछ दिन पहले घटना करने वालों ने चौराहे के पास एक युवक की बाइक फूंक दी थी। भोला ने पुलिस को आरोपी का घर दिखा दिया था। इसी बात से आरोपी रंजिश पाले हुए हैं। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला को गोली नहीं लगी है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed