{"_id":"5d2319d48ebc3e6cfe43a988","slug":"young-woman-dead-body-found-in-canal-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पनकी नहर में युवती का अर्धनग्न शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पनकी नहर में युवती का अर्धनग्न शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Mon, 08 Jul 2019 04:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Jul 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के कानपुर शहर में सोमवार को एक युवती का अर्धनग्न शव पनकी नहर में मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। सुबह छह बजे युवती का शव नहर में देख क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नौ घंटे बाद दोपहर तीन बजे तक संबंधित थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों में से ही किसी ने एसएसपी के नंबर पर पूरी घटना व पुलिस के न पहुंचने की शिकायत की। एसएसपी की फटकार के बाद कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकालकर उसकी शिनाख्त में जुट गई। जानकारी के अनुसार युवती की उम्र लगभग 27 वर्ष बताई जा रही है। अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन