फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young Woman Commits Suicide in Mahoba

UP: तुम चाहते थे न मैं मर जाऊं, अब तुम्हारे मन का हो जाएगा लिखकर युवती ने की आत्महत्या

Wed, 31 Dec 2025 06:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Dec 2025 06:59 PM IST
सार

Mahoba News: युवती ने जहर खाते वीडियो बनाकर युवक को व्हाट्सएप पर भेजा। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Young Woman Commits Suicide in Mahoba
युवती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली चरखारी के चंदौली गांव में शोहदे से परेशान युवती ने जहर खाकर जान दे दी। पहले युवती ने जहर खाने का वीडियो बनाया। इसके बाद युवक को व्हाट्सएप पर भेजा। वीडियो भेजने के बाद लिखा, तुम चाहते थे न मैं मर जाऊं, अब तुम्हारे मन का हो जाएगा। अब खुश रहना, आजाद हो तुम मुझे बहुत परेशान कर रखा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



पिता ने आरोप लगाया कि युवक उसकी बेटी को कई माह से परेशान कर रहा था। फोनकर शादी का दबाव बनाता था। इससे परेशान होकर बेटी ने जहर खाया, इससे उसकी मौत हुई। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed