{"_id":"6911a49e3e1821b32804c669","slug":"young-man-was-beaten-to-death-in-kanpur-people-filmed-incident-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उखड़ती रहीं सांसें... वीडियो बनाते रहे लोग, सीमा विवाद में उलझी पुलिस; 03.26 सेकंड के Video में बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उखड़ती रहीं सांसें... वीडियो बनाते रहे लोग, सीमा विवाद में उलझी पुलिस; 03.26 सेकंड के Video में बर्बरता
Mon, 10 Nov 2025 02:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:20 PM IST
सार
यूपी में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई। युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, लोग वीडियो बनाते रहे। पुलिस भी थाने के विवाद में उलझी रही। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजन दो थानों के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन
kanpur murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कानपुर के रावतपुर थाना इलाके में शनिवार रात युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में इंसानियत शर्मसार हो गई है। तमाम राहगीरों के सामने युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। लोग संवेदनहीन होकर मार खा रहे युवक की मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।
इसके बाद सूचना पर पहुंची दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों थानों के चक्कर काटते रहे। रावतपुर पुलिस के हाथ लगे 03.27 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है।
दोस्त रीशू को बैठाकर जा रहे लकी की बाइक को गोपाला टावर के पास हमलावर रोकते नजर आते हैं। इसके बाद हमलावर उससे कुछ बातचीत करते हैं और फिर अचानक सभी उसे पीटना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
इस बीच सड़क से गुजर रहे लोग यह देखकर भी नजरअंदाज करते दिख रहे हैं। तभी आरोपी अपने अन्य दोस्तों को बुला लेते हैं। आरोपी लकी को रॉड, लात-घूंसों से बर्बरतापूर्वक पीटते हैं और सड़क पर मरणासन्न हालत में फेंक कर भाग जाते हैं।

इसके बाद राहगीर घायल के पास पहुंचकर उसे घेरकर खड़े हो जाते हैं। लकी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंदरूनी चोटों को मौत की वजह बताया गया है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
गोपाला टावर काकादेव और रावतपुर थाना क्षेत्र का बाॅर्डर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर दोनों ही थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। अपने-अपने क्षेत्र की घटना न होने का हवाला देकर दोनों थाना पुलिस के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई।
परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा तो काकादेव थाना पुलिस रावतपुर थाने जाने को कहती और जब रावतपुर थाने जाते तो काकादेव पुलिस के पास भेज दिया जाता। आधा घंटे तक हम लोग दोनों थानों के चक्कर काटते रहे।
मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद रावतपुर पुलिस ने घटना अपने क्षेत्र में स्वीकार की। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही युवक को कॉर्डियोलॉजी ले जाया गया था। बाद में क्षेत्र को लेकर दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस में कुछ असमंजस था जिसे तुरंत ही दूर कर लिया गया था।
मां बोली...मौत के बदले मौत चाहिए
मेरे घर का चिराग बुझ गया। इकलौते बेटे की मौत के बदले प्रेमिका और उसके भाई की मौत चाहिए। मुझे हर हाल में इंसाफ चाहिए। प्रेमिका के खिलाफ भी हत्या की रिपोर्ट होनी चाहिए। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंची लकी यादव की मां लक्ष्मी यह कहते हुए बिलखती रहीं।

बीएनएस की जानकारी न होने से भड़के परिजन
लकी यादव की हत्या के मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि भारतीय न्याय संहिता में हत्या की अब यही धारा लगती है। इस पर किसी ने उन्हें भड़का दिया। वह लोग दौड़ते हुए दरोगा के पास गए और हंगामा किया। दरोगा ने मोबाइल पर धारा के बारे में जानकारी देकर उन्हें शांत कराया।

16 घंटे बाद पहुंचे पंचनामे की कागज
रावतपुर में शनिवार देर रात युवक की हत्या के बाद देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। इसके बाद रविवार सुबह थाने से पहुंचे दरोगा ने पोस्टमार्टम हाउस में युवक के शव की चोट आदि नोट की। इसके बाद पंचनामा भरते-भरते दोपहर का 3:30 बज गए। रात एक बजे हुई घटना के 16 घंटे बाद पंचनामा के कागज जमा हुए फिर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई।