{"_id":"6818c97ffb0920f2da02e617","slug":"young-man-threatened-his-wife-saying-i-will-divorce-you-from-saudi-you-will-not-be-able-to-do-anything-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युवक ने पत्नी को धमकी दी, बोला- साउदी से दे दूंगा तलाक मेरा कुछ नहीं कर पाओगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युवक ने पत्नी को धमकी दी, बोला- साउदी से दे दूंगा तलाक मेरा कुछ नहीं कर पाओगी
Mon, 05 May 2025 07:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 May 2025 07:51 PM IST
सार
विदेश जाने से पहले युवक ने पत्नी को धमकी देते हुए कहा कि साउदी से तलाक दे दूंगा, कुछ नहीं कर पाओगी। पीड़िता ने पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीसामऊ क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी को साउदी अरब जाकर तलाक देने की धमकी दी है। पत्नी ने उसके दूसरी महिला से संबंध होने का विरोध किया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
जरीब चौकी निवासी इरम नाज का निकाह इसी वर्ष 20 फरवरी को जाजमऊ निवासी मोहम्मद नदीम के साथ हुई। इरम के मुताबिक निकाह के दूसरे दिन से ही ससुरालियों ने दहेज को लेकर गाली गलौज, मारपीट व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस ने 26 अप्रैल को थाना दिवस पर समझौता कराया। आरोप है कि दो मई को मोहम्मद नदीम को साउदी अरब जाना था।
विज्ञापन
इरम की मां मिठाईयां लेकर घर पहुंची, जहां पति व ससुरालियों ने उनसे अभद्रता की। उसी दिन पता चला कि पति के दूसरी महिला से संबंध है। इरम ने इसका विरोध किया तो उसे तलाक की धमकी दी गई। मारपीट कर गला दबा दिया। इंस्पेक्टर सीसामऊ हिमांशु चौधरी के मुताबिक जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन