फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man studying with her in coaching sexually exploited her on the pretext of marriage

Kanpur: कोचिंग में साथ पढ़ने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

Mon, 17 Feb 2025 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
young man studying with her in coaching sexually exploited her on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने कोचिंंग में साथ पढ़ने वाले युवक के खिलाफ गोविंदनगर थाने में यौन शोषण की शिकायत की है। आराेप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर करीब चार वर्षों तक उसका शोषण किया। गुजैनी निवासी युवती का ननिहाल गुरसहायगंज में है। उसके मुताबिक चार साल पहले वह वहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। कोचिंग में कन्नौज निवासी देबू साथ पढ़ता था। पहले उसने बातों में फंसाकर दोस्ती की। नजदीकियां बढ़ने पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अनवरगंज इलाके के होटल में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। बीते दिनों शादी करने की बात कही तो वह टरकाने लगा। अब उसने बात करना बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी देता है। गोविंदनगर थाना प्रभारी ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत आई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed