{"_id":"5e122bde8ebc3e87e577b3a2","slug":"young-man-stricken-by-moneylenders-gets-chopped-off-by-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों से त्रस्त युवक ट्रेन से कटा, ब्याज वसूलने के लिए देते थे गालियां, सरेराह करते थे पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों से त्रस्त युवक ट्रेन से कटा, ब्याज वसूलने के लिए देते थे गालियां, सरेराह करते थे पिटाई
Mon, 06 Jan 2020 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सूदखोरों की प्रताड़ना से खौफजदा फजलगंज निवासी युवक ने रविवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसकी तलाश में जुटे घरवालों ने क्षतविक्षत शव देखा तो गश खाकर गिर गए। तहरीर न मिलने की वजह से अभी एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई।
नजीराबाद निवासी राजकुमार (27) खिलौनों की दुकान पर काम करता था। भाई अनिल ने बताया कि परिवार की माली हालत खराब होने की वजह से राजकुमार ने कुछ लोगों से रुपये उधार लिए थे। कर्ज देने वाले सूदखोर ब्याज वसूलने के लिए हर सप्ताह उसकी दुकान पर पहुंचते थे।

गालियां देकर उसे दुकान से बाहर बुलाते और रुपये न मिलने पर सरेराह पिटाई करते थे। मुफलिसी से जूझ रहा राजकुमार और उसका परिवार सूदखोरों के डर से थाने में उनकी शिकायत भी नहीं कर रहा था। रोज की इस प्रताड़ना से परेशान राजकुमार अवसाद का शिकार हो गया था।
15 दिन से वह दुकान नहीं जा रहा था। बाइक सवार सूदखोर घर आने लगे और मोहल्ले में घूमकर उसे गालियां देते थे। रविवार को राजकुमार बिना किसी को बताए घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं आया तो तलाश शुरू हुई।
पता न चलने पर परिवारीजन फजलगंज थाने पहुंचे तो पुलिस उन्हें गुमटी बाबा सिंह की ढाल के पास रेलवे क्रासिंग पर ले गई, जहां उसका क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर फजलगंज अमित कुमार तोमर ने बताया कि बेटे की मौत से दुखी परिवार अभी तहरीर नहीं दे पाया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सूदखोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।