{"_id":"5f907e8f8ebc3e9b9e6c6512","slug":"young-man-shot-his-girlfriend-s-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: युवक ने प्रेमिका के पिता को तमंचे से गोली मारी, एक आरोपी गिरफ्तार, प्रेमी सहित दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: युवक ने प्रेमिका के पिता को तमंचे से गोली मारी, एक आरोपी गिरफ्तार, प्रेमी सहित दो फरार
Thu, 22 Oct 2020 12:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के पिता को तमंचे से गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में पति की मौत के बाद मायके में रह रही युवती अपने पांच वर्षीय पुत्री और तीन वर्षीय पुत्र को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। लगभग एक पखवारे बाद मंगलवार की रात कथित प्रेमी अपने मामा के साथ बच्चों को लेने आ गया।
ननिहाल वालों ने देने से मना किया तो विधवा के प्रेमी ने तमंचे से प्रेमिका के पिता को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने साथ में आए मामा को हिरासत में ले लिया है। प्रेमी फरार है।
कमासिन थाना क्षेत्र के महेड़ का पुरवा में यह घटना हुई। यहां की बेबी मिश्रा पत्नी श्याम सुंदर ने पुलिस को बताया कि पति के निधन के बाद विधवा पुत्री उसके साथ मायके में रह रही थी। उसके 5 वर्षीय पुत्री व 3 वर्षीय पुत्र है।
विज्ञापन
दो माह पहले पुत्री पूजा अपने दूर के रिश्तेदार और प्रेमी शीलू दुबे पुत्र उमेश दुबे (बिसंडी, थाना बिसंडा) के साथ चली गई। बच्चों को छोड़ गई। कुछ दिन बाद वापस आ गई। एक पखवारे पहले फिर बच्चों को छोड़कर प्रेमी शीलू के साथ चली गई।

20 अक्तूबर की रात शीलू अपने मामा हरिश्चंद्र पुत्र सरजू तिवारी (पखरौली, बबेरू) और एक अन्य अज्ञात के साथ बच्चों को लेने आ गया। नाना-नानी ने बच्चे देने से इनकार किया तो 312 बोर तमंचे से बच्चों के नाना श्याम सुंदर (55) पुत्र विष्णु देव को गोली मार दी।
पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी हरिश्चंद्र तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वह कोआपरेटिव बैंक कमासिन में कर्मी है। थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने बताया कि श्यामसुंदर की पत्नी बेबी मिश्रा की तहरीर पर धारा 307 की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।