फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man shot by unknown person, died during treatment, fire was thrown over the quilt

Fatehpur: अज्ञात ने युवक को मारी गोली...उपचार के दौरान मौत, रजाई के ऊपर से झोंका था फायर, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Mar 2024 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Mar 2024 03:09 PM IST
सार

Fatehpur News: बकेवर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने युवक को गोली मार दी थी, जिसका उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर उदय शंकर सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द से जल्द किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Young man shot by unknown person, died during treatment, fire was thrown over the quilt
मृतक की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र की मुसाफा चौकी से चंद किलोमीटर दूर अज्ञात बदमाश ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सोते समय रजाई के ऊपर से मारी गई। सूचना पर बकेवर पुलिस व फोरेंसिक टीम सहित फतेहपुर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, बिंदकी सीओ सुशील कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

मृतक के पिता राजकुमार सविता ने बताया कि उनका पुत्र शीलू सविता उर्फ इंद्रकुमार (28) वर्षीय उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी कर रहा था। सोमवार की रात लगभग आठ बजे वह सभी परिजनों के साथ खाना खाने के बाद छत पर पढ़ाई करने चला गया था। देर रात शीलू के चिल्लाने पर मां छत पर पहुंची।

विज्ञापन

आसपास के परिजनों को बुलाया, जहां पर शीलू गोली लगने से घायल अवस्था मे पड़ा था और गोली मारने वाला अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया था। आनन फानन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जहांनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसको तत्काल कानपुर रेफर कर दिया गया था। हैलट में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता बोले- किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं था
घटना की खबर मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। पिता का कहना है कि शीलू बहुत ही सीधा लड़का था। हम लोगों का किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं था। हालांकि, ग्रामीणों में बहन का प्रेम प्रसंग के कारण घटना होने की चर्चा रही। घटना के समय घर पर शीलू के पिता राजकुमार, मां सरोज व दादी सुखरानी ही थीं।

विज्ञापन

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
मृतक दो भाई-दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी एक विवाहित बहन शिल्पा और स्वाति व छोटा भाई शानू  कुवैत में रहता है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर उदय शंकर सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द से जल्द किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed