{"_id":"6226054c6395c136ef10e111","slug":"young-man-reached-for-court-marriage-wife-beat-up-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोर्ट मैरिज करने आए युवक को पत्नी ने धुना, मौके से भाग निकली प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोर्ट मैरिज करने आए युवक को पत्नी ने धुना, मौके से भाग निकली प्रेमिका
Mon, 07 Mar 2022 06:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Mar 2022 06:45 PM IST
सार
कोर्ट मैरिज करने पहुंचे पति को पत्नी ने घेर लिया। पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पति की जमकर धुनाई कर दी। वहीं प्रेमिका भीड़ का फायदा उठाकर मौके से निकल गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई में कचहरी में कोर्ट मैरिज करने आए शख्स की सोमवार दोपहर उसकी पत्नी ने जमकर धुनाई कर दी। भीड़भाड़ के दौरान प्रेमिका मौका पाकर फरार हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने पूछताछ की।
पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया है। उन्नाव जिले के दसिगवां निवासी राजकुमार का अतरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विगत सात दिनों पूर्व राजकुमार युवती को लेकर फरार हो गया था।
दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे। इसी दौरान परिजनों को सोमवार को हरदोई कचहरी में दोनों के कोर्ट मैरिज करने की सूचना मिली। जिस पर युवती का पति और राजकुमार की पत्नी परिजनों के साथ कचहरी पहुंच गई। दोनों को कोर्ट मैरिज के लिए जाते देख घेर लिया। पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पति की जमकर धुनाई कर दी।

वहीं प्रेमिका भीड़ का फायदा उठाकर मौके से निकल गई। काफी देर बवाल होने की सूचना मिलने पर सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। वहीं, प्रेमी को कोतवाली भेज दिया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान भेजा जा रहा है।