फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man raped her niece

'तार-तार हुए रिश्ते',सगी भतीजी को बनाया हवस का शिकार

Sat, 21 Apr 2018 07:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Apr 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
young man raped her niece
डेमाे पिक
यूपी के कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रिश्तों को तार-तार करते हुए सगे चाचा ने अपनी 11 साल की मासूम भतीजी को हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन

 

कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सगे चाचा ने अपनी भतीजी के साथ बलात्कार किया। बालिका का पिता गांव से बाहर रहता है। उसकी मां की मौत करीब 7 साल पहले हो चुकी है।

विज्ञापन

 

मां की मौत के बाद बालिका अपनी सगी चाची के पास रह गई थी । उसकी चाची और उसकी मां सगी बहनें थी। 19 अप्रैल कोे सगे चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो वह उसे रोता बिलखता हुआ छोड़कर भाग गया। किसी तरह उस मासूम ने अपने पिता को जानकारी दी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

गांव आते ही पिता अपनी बेटी को बिशनगढ़ थाने ले गया । पिता की तहरीर पर पुलिस ने चाचा सतीश जाटव के खिलाफ दफा 376 और 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। पीड़ित बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया।


क्षेत्राधिकारी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम को लगाया गया है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed