{"_id":"65129529e36752ba860e5af5","slug":"young-man-murdered-after-kidnapping-in-kanpur-brutally-beaten-and-locked-in-a-box-three-accused-arrested-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अपहरण के बाद युवक की हत्या, बेरहमी से पीटा...बक्से में किया बंद, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अपहरण के बाद युवक की हत्या, बेरहमी से पीटा...बक्से में किया बंद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 26 Sep 2023 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:54 PM IST
सार
Kanpur News: सूचना पर पहुंची पुलिस ने छत से शव को बरामद किया। मौके से बाउवा शुक्ला और रंजीत को पकड़ लिया। दोनों की निशानदेही पर गोविंद को भी पकड़ लिया। वहीं, शिवम फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण के बाद हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चौथा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि विजयनगर निवासी नारायण नागर (34) ढोल-नगाड़े बजाने का काम करता था।
विज्ञापन
बीती रात उसके मिलने वाले बाउवा शुक्ला, रंजीत, गोविंद तिवारी और शिवम वाल्मिकी उसको वैन में बिठकार ले गए थे। वहां उसके रातभर बेरहमी से पीटा और बक्से में बंद करके छत पर रख दिया। सुबह रंजीत उसकी मां के पास पहुंचा और बताया कि उसके बेटे के साथ मारपीट हो गई है। इसके बाद मां पहुंची थी, जहां बउवा शुक्ला ने भगा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मां ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छत से शव को बरामद किया। मौके से बाउवा शुक्ला और रंजीत को पकड़ लिया। दोनों की निशानदेही पर गोविंद को भी पकड़ लिया। वहीं, शिवम फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामूली विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन