फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man made objectionable photo of girl viral with fake Facebook ID in Hardoi

Hardoi: युवक ने युवती की खींची आपत्तिजनक फोटो, फर्जी फेसबुक आईडी से कीं वायरल, जानें पूरा मामला

Tue, 25 Oct 2022 04:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Oct 2022 04:37 PM IST
सार

कछौना थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद एक युवक ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद शादी करने के लिए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। युवती के पिता ने जब दूसरी जगह शादी तय की, तो युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए।

विज्ञापन
young man made objectionable photo of girl viral with fake Facebook ID in Hardoi
युवती की आपत्तिजनक फोटो की वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में शादी तय होने के बाद युवक ने बहाने से युवती की आपत्तिजनक फोटो ले ली। अब शादी करने के नाम पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। युवती के पिता ने असमर्थता जताई, तो आपत्तिजनक फोटो की बात कहकर शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

पिता ने दूसरी जगह शादी तय की, तो आरोपी युवक ने आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर शादी नहीं होने दी। यही नही युवक ने फेसबुक का फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो वायरल कर दी। मानसिक रूप से परेशान पिता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि पूरा मामला कछौना थाना क्षेत्र के एक गांव है। पीड़ित युवती के पिता ने एसपी को दी गई तहरीर में बताया की उसने अपनी लड़की की शादी पड़ोस के गांव में रहने वाले एक युवक से तीन माह पूर्व तय की थी। शादी तय होने के बाद युवक बेटी को बहला-फुसलाकर बाहर ले गया और आपत्तिजनक तरीके की तस्वीरें खींच ली।

इसके बाद वह आपत्तिजनक फोटो के नाम पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। उन्होंने इससे अधिक दहेज देने से मना कर दिया और बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसके बाद युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बेटी की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed