फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man hanged himself in Kanpur, he was troubled by financial crisis, had lost his job two years ago

Kanpur: युवक ने लगाई फांसी...आर्थिक तंगी से चल रहा था परेशान, दो साल पहले छूटी थी एम्बुलेंस चालक की नौकरी

Thu, 07 Dec 2023 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Dec 2023 12:46 PM IST
सार

Kanpur News: साढ़ थानाध्यक्ष सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर युवक ने जान दी है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Young man hanged himself in Kanpur, he was troubled by financial crisis, had lost his job two years ago
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के कांठीपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की दो साल पहले नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद से युवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। सुबह परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार, साढ़ थाना क्षेत्र के कांठीपुर गांव निवासी अनुज (35) 108 एम्बुलेंस में नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

बीते दो साल पहले अनुज की नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अनुज ने कई बार नौकरी के लिए प्रयास किया, लेकिन उसे कही पर नौकरी नहीं मिली। इसके चलते वह लगातर परेशान रहने लगा। कई बार, तो घर पर भी आर्थिक तंगी को लेकर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं पर भी नहीं मिली थी नौकरी
इसके बाद अनुज ने कानपुर में नौकरी ढ़ूढनी शुरू की, लेकिन उसे कहीं पर नौकरी नहीं मिली। आर्थिक तंगी से जूझ रहे अनुज ने देर रात घर के बाहर बनी दीवार में निकली सरिया के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह उठे परिजनों ने युवक का शव फांसी पर लटकते देखा। 

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
साढ़ थानाध्यक्ष सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर युवक ने जान दी है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साढ़ थानाध्यक्ष सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed