फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवानियतः थाने में किसान को दी थर्ड डिग्री!, घर आकर हुईं खून की उल्टियां और फिर मौत

Wed, 16 Aug 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Young man death after police third degree
मृतक की पत्नी जानकारी देती हुई
थाने में पुलिसवालों की पिटाई से बुरी तरह घायल किसान को खून उल्टियां हो रही थीं। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान आखिर उसकी सांसें थम गईं। घरवालों का आरोप है कि दरोगा ने मामूली विवाद में पूछताछ के दौरान थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। जिससे मौत हो गई। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। 

 
Young man death after police third degree
सड़क पर जाम लगाए मृतक के परिजन
फतेहपुर ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुरवा निवासी धनीराम (45) खेती किसानी करके अपने परिवार का पेट पालता था। आठ अगस्त को धनीराम अपना ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर आ रहा था। तभी रास्ते में दूसरे ट्रक वाले ने ट्रैक्टर में साइड से टक्कर मार दी। जिसको लेकर विवाद हो गया।
 
Young man death after police third degree
मृतक धनीराम की पत्नी चुनकी
आरोप है कि धनीराम ने ट्रक ड्राइवर को दो थप्पड़ मार दिए थे। ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस उसे उसी दिन थाने उठा ले गई। पत्नी चुनकी का आरोप है कि उसके पति को थाने के दरोगा ने बेरहमी से मारा-पीटा है। प्रधान की पैरवी पर धनीराम को 10 अगस्त को छोड़ा गया। घर आने के बाद से वह खून की उल्टी कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Young man death after police third degree
हाईवे पर जाम लगाए मृतक धनीराम के परिजन
परेशान होकर वह नर्सिंगहोम व सदर अस्पताल में इलाज कराया। पति की जान बचाने के लिए चुनकी ने अपने जेवर तक बेच डाले लेकिन जान नहीं बच पाई। चुनकी का कहना है कि पति को बेरहमी से पीटने वाले आरोपी दरोगा को उसके सामने लाया जाए। जैसे उसने पति को मौत दी है वैसे उसे भी सजा मिलनी चाहिए।
 
विज्ञापन
Young man death after police third degree
मृतक धनीराम के परिजन जानकारी देते हुए
इधर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने बांदा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार को चार घंटे तक जाम लगा दिया।  इससे महोबा, बांदा, झांसी, कानपुर और फतेहपुर की ओर आने वाले तमाम वाहन जहां के तहां खड़े हो गए । इधर फतेहपुर बिंदकी कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी की जाम हटवाने के दौरान महिलाओं से भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिलाओं ने उन्हें धक्का देते हुए दूर खदेड़ दिया। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हे जैसे-तैसे बचाकर भीड़ से बाहर निकाला।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed