फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   young man crossed all limits of barbarity, tattooed his name on his wife's chest with a hot screwdrive

पार कीं बर्बरता की हदें: पत्नी के सीने में गर्म पेचकश से गोदा अपना नाम, प्लास से नोंच डाले अंगुलियों के नाखून

Sun, 05 May 2024 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 May 2024 07:45 PM IST
सार

Hamirpur News: युवक ने पत्नी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। पत्नी के सीने पर गर्म पेचकश से अपना नाम गोद दिया। इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया।

विज्ञापन
young man crossed all limits of barbarity, tattooed his name on his wife's chest with a hot screwdrive
सुमेरपुर में थाने के सामने सास से माफी मांगता दामाद मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में एक वहशी पति ने पत्नी को प्रताड़ित करने की सारी हदें पार कर दीं। उसने पत्नी के सीने पर गर्म पेचकश से अपना नाम गोद दिया। इसके बाद प्लास से उसकी अंगुलियों के नाखून नोंच डाले। पत्नी ने पति की क्रूरता की जानकारी अपने माता-पिता को दी। सूचना पर पहुंचे माता-पिता व भाई महिला को ससुराल से निकालकर पति एवं ससुर को बंधक बनाकर सुमेरपुर थाने ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के बांक गांव निवासी चेतराम कुशवाहा ने अपनी बेटी भगवती (22) का विवाह 17 अप्रैल 2023 को झलोखर में हुए सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन से किया था। यहां उन्होंने जालौन के कालपी थानाक्षेत्र के जोल्हूपुर निवासी लालता प्रसाद कुशवाहा के पुत्र मनोज कुमार (25) के साथ बेटी की शादी की थी। इधर, थाने में मौजूद पत्नी ने बताया कि पति मनोज ने प्रताड़ित करते हुए उसके सीने में गर्म पेचकश से अपना नाम लिख दिया और प्लास से हाथ की अंगुलियों के नाखून नोंच दिए।

विज्ञापन

बताया कि उसने कई शारीरिक यातनाएं भी दीं। उसने इस घटना के बारे में अपने पिता को जानकारी दी। पिता चार मई को मां, भाई व अन्य परिजनों के साथ जोल्हूपुर पहुंचे और उसे अपने साथ गांव ले गए। परिवारवालों ने उसके पति एवं ससुर को पुलिस को सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। पिता ने थाने में तहरीर भी दी है। उधर, पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद पति को हिरासत में लिया है।

इसके बाद पति मनोज कुमार ने सास से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कार्रवाई न करने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पति से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौते की बात हो रही है। समझौता न होने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed