फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man brutally murdered in Rail Market, brutally beaten with iron rod, body sent for post-mortem

Kanpur: रेल बाजार में युवक की नृशंस हत्या, लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 28 Feb 2024 10:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Feb 2024 10:41 AM IST
सार

Kanpur News: रेल बाजार थाना क्षेत्र में युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसका खून से लथपथ शव चाचा के घर के पास पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Young man brutally murdered in Rail Market, brutally beaten with iron rod, body sent for post-mortem
मृतक की फाइल फोटो और जानकारी देते एडीसीपी लाखन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में देर रात खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, युवक के सिर पर लोहे की रॉड से कई बार हमला किया गया है।

विज्ञापन

रेल बाजार निवासी मोहम्मद सुलेमान का छोटा बेटा इमरान (38) मंगलवार रात अपने दोस्त अफ्फान कुरैशी के साथ शादी समारोह में जाने के लिए निकला था। देर रात खून से लथपथ इमरान का शव उसके चाचा मोहम्मद असलम के घर के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजन आनन फानन कांशीराम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एडीसीपी लाखन यादव ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंटू सेंगर की हत्या में शामिल आरोपी का भाई है अफ्फान
इमरान के बड़े भाई मोहम्मद चांद ने बताया कि अफ्फान पिंटू सेंगर हत्याकांड में शामिल आरोपी फैजल का छोटा भाई है, जो जेल में बंद है। मंगलवार देर रात अफ्फान ही अपनी लाल रंग की कार से इमरान को लेकर गया था। परिजनों ने अफ्फान और साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।

सिर से उठा पिता का साया
बताया जा रहा है कि इमरान के परिवार में पत्नी शबनम के अलावा तीन बेटियां आफरीन, मायरा और अकिफा हैं।  युवक की मौत से मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी का कहना है कि हमें कौन संभालेगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed