फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man beaten to death

अनुसूचित जाति के युवक की सीसी सड़क पर पटक-पटककर हत्या

Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
young man beaten to death
मृतक चंद्रशेखर की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के लिधौरा गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंग ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दबंग के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लिधौरा गांव निवासी माखनलाल श्रीवास का पुत्र चंद्रशेखर (22) गांव में किराने की दुकान किए था, पिता खेती का काम करते हैं। बुधवार की दोपहर गांव का दबंग संतराम राजपूत शराब के नशे में दुकान के बाहर से निकला और गाली गलौज करने लगा। चंद्रशेखर ने विरोध किया तो उस पर पहले डंडे से हमला किया। इसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों के पहुंचने पर दबंग भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पनवाड़ी शिवआसरे, चौकी प्रभारी नगाराघाट तनवीर अहमद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि संतराम की पूरे गांव में दबंगई कायम है। आए दिन शराब के नशे में लोगों के साथ गाली-गलौज करता है और विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर के बड़े भाई हरगोविंद उर्फ कल्लू की तहरीर पर थाने में संतराम राजपूत के खिलाफ हत्या, गाली-गलौज व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed