फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man arrested with Twenty two million illegal liquor bottles

पौने दो करोड़ की शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार, 988 पेटी बरामद

Wed, 28 Nov 2018 12:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Young man arrested with Twenty two million  illegal liquor bottles
डेमो पिक
कानपुर देहात में भोगनीपुर पुलिस ने सोमवार की रात हलधरपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट घेराबंदी कर एक कंटेनर में लदी 988 पेटी हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद की। कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। शराब की खेप हमीरपुर पहुंचाई जा रही थी। भोगनीपुर कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि सीओ डेरापुर तेज बहादुर सिंह को सूचना मिली कि सोमवार की रात एक कंटेनर में शराब की खेप हमीरपुर जा रही है।
विज्ञापन


सीओ डेरापुर ने सीओ भोगनीपुर महेंद्रपाल सिंह को सूचना दी। इसके बाद वह भोगनीपुर पुलिस के साथ भोगनीपुर-घाटमपुर मार्ग के हलधरपुर क्रॉसिंग पहुंच कर वाहन चेकिंग करना शुरू किया। कंटेनर के सिकंदरा चौराहे से भोगनीपुर आने की सूचना मिली, जिसके बाद भोगनीपुर की ओर से एक कंटेनर दिखा, जिसे ट्रार्च की रोशनी से इशारा कर रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने कंटेनर भगाने का प्रयास किया, जिसे पीछा कर एक भट्ठे के निकट पकड़ लिया गया। इस पर चालक ने रिफाइंड की बिल्टी दिखाई।
विज्ञापन


छानबीन करने पर कंटेनर में शराब लदे होने का खुलासा हुआ। कंटेनर में रायल ब्लू की 988 पेटी शराब लदी मिली। शराब की कीमत 1 करोड़ 77 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने जनपद अलवर-राजस्थान, थाना नीमराड़ा के नगोड़ी निवासी नौरंग को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से दो मोबाइल फोन, फर्जी बिल्टी के कागज व 48 हजार दो सौ रुपये बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि चालक के खिलाफ भोगनीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सीओ तेजबहादुर सिंह ने बताया कि पूछताछ में सरगनाओं के बाबत महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जिस पर टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed