{"_id":"616099778ebc3e05ce76b95e","slug":"young-girl-dies-due-to-drowning-in-ganga-kanpur-news-lko5992549134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीज के मुंडन में गई युवती की गंगा में डूबने से मौत, नाविकों ने भतीजी को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीज के मुंडन में गई युवती की गंगा में डूबने से मौत, नाविकों ने भतीजी को बचाया
विज्ञापन
भतीजे के मुंडन मे गई युवती की गंगा में डूबने से मौत। (फोटो ःप्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
उन्नाव के बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में शुक्रवार सुबह बच्चे के मुंडन संस्कार के दौरान सीढ़ियों पर बैठकर स्नान करते वक्त पैर फिसलने से अनुरागिनी (18) और उसकी भतीजी नैंसी (15) गंगा में गिर गईं।
नाविकों ने किशोरी को तो बचा लिया पर उसकी मौसी अनुरागिनी का पता नहीं चला। गोताखोरों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से 150 मीटर दूर युवती का शव बरामद कर लिया। शव देख मांगलिक कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गईं।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली अनुरागिनी मोहनलालगंज के सिसेंडी रायपुर निवासी हाईकोर्ट में अधिवक्ता सुरेश कुमार की बेटी थी।
वह असोहा के दऊ गांव निवासी अपने जीजा ओमप्रकाश चौरसिया के तीन वर्षीय बेटे अक्षत के मुंडन में शुक्रवार सुबह बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गई थी।
दोपहर एक बजे ओमप्रकाश की बेटी नैंसी व अनुरागिनी मंदिर की सीढ़ियों में बैठकर स्नान करने लगीं। अचानक पैर फिसलने से दोनों गंगा में गिर गईं और गहराई में जाकर डूबने लगीं।
विज्ञापन
यह देख पास में खड़े नाविकों ने समय रहते नैंसी को बाहर निकाल लिया। लेकिन अनुरागिनी का पता न चलने से कोहराम मच गया। सीओ सिटी कृपाशंकर बारासगवर थाना व बक्सर चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अनुरागिनी की तलाश शुरू कराई।
गोताखोरों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से 150 मीटर दूर अनुरागिनी का शव खोज निकाला। मृतका तीन भाई व बहनों में दूसरे नंबर की थी। मां अनीता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। (इनपुट : उन्नाव)