फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   you claim it,when the fault can not properly in time

समय से फाल्ट ठीक न होने पर ले सकते क्लेम

Sun, 24 May 2015 03:04 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 24 May 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन
you claim it,when the fault can not properly in time
बिजली के फाल्ट समय से ठीक नहीं करने पर केस्को से क्लेम लिया जा सकता है। विद्युत लोकपाल आरएस पांडेय ने  शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए बिजली उपभोक्ताओं को यह साबित करना होगा कि बिजली नहीं मिलने से उन्हें कितना नुकसान हुआ। गौरतलब है कि पिछले दिनों आंधी के बाद 56 घंटों से अधिक समय तक लोगों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ा था। लोकपाल ने बताया कि अगर केस्को क्लेम नहीं देता है तो उपभोक्ता, विद्युत उपभोक्ता व्यथा फोरम में मुकदमा दाखिल कर सकते हैं। अभी तक इस तरह के क्लेम के लिए किसी ने कोई मुकदमा दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन

शनिवार को केस्को मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में विद्युत लोकपाल ने कहा कि सिटीजन चार्टर के मुताबिक हर बिजली फाल्ट ठीक करने का समय तय है। शहर में अमूमन 24 घंटे में फुंका ट्रांसफार्मर बदल जाना चाहिए। जंफर का फाल्ट चार घंटे में तो गिरा हुआ पोल ज्यादा से ज्यादा 24 घंटे में ठीक हो जाना चाहिए। पिछले दिनों आई आंधी से तीन तक बिजली नहीं आने से वंचित रहे उपभोक्ता अपने नुकसान का क्लेम कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उपभोक्ता व्यथा फोरम में एक साल में पूरे प्रदेश में 286 केस दर्ज हुए, इनमें से 233 निस्तारित कर दिए गए हैं। निस्तारित मुकदमों में 142 कंज्यूमर्स के पक्ष में आए हैं। वहीं इनमें से अकेले कानपुर में सबसे ज्यादा 113 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 67 निस्तारित कर दिए गए। निस्तारित मुकदमों में 50 का फैसला उपभोक्ताओं के पक्ष में रहा है। ये मामले बिल और पॉवर नहीं बढ़ने से संबंधित थे।
विज्ञापन


इन इलाकों के लोग कर सकते क्लेम
19 मई को शाम को तेज आंधी आने से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति को झटका लगा था। कई जगह पोल और तार टूट गए थे। शास्त्रीनगर, विजय नगर, सिंधी कालोनी, नई सड़क, परेड, खास बाजार, बिठूर में तीन दिन बाद आपूर्ति चालू हो सकी थी। इसलिए इन क्षेत्रों के लोग समय से फाल्ट ठीक नहीं होने पर केस्को से क्लेम लेने का आवदेन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



16 मामलों की सुनवाई
विद्युत लोकपाल ने शनिवार को केस्को मुख्यालय स्थित विद्युत उपभोक्ता व्यथा फोरम में 16 मामलों की सुनवाई की। इनमें आठ मामले अपील और आठ मामले अनुपालन के थे। अपील वाले आठ मामलों में एक में फैसला सुरक्षित रखा गया है। सात मामलों में वादी और विपक्षी को एक-दूसरे के सामने अपना पक्ष रखने को कहा गया। अब इन मामलों की सुनवाई 12 और 19 जून को होगी। अनुपालन के आठ मामलों में चार में आर्डर के अनुपालन के आदेश दिए गए। इनमें पोखरपुर के लालता प्रसाद, बर्रा के एके दीक्षित, गांधी नगर के राज कुमार, विष्णुपुरी के नवी हुसैन के बिलिंग के मामले रहे। बाकी मामलों में तारीख दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed