फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yogiraj 2.0: Satish Mahana became Speaker of UP Legislative Assembly

योगीराज 2.0: यूपी विधानसभा के अध्यक्ष बने सतीश महाना, समर्थकों में खुशी 

Tue, 29 Mar 2022 04:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Mar 2022 04:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं( महाना विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बने हैं। वह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। हालांकि पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुना जाना तय था और आज इसकी औपचारिक घोषणा की गई। 

विज्ञापन
Yogiraj 2.0: Satish Mahana became Speaker of UP Legislative Assembly
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सतीश महाना को निर्विरोध स्पीकर चुना गया। बताते चलें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 29 मार्च की तिथि तय की थी।

विज्ञापन

सत्तारूढ़ दल के पूर्ण बहुमत और विपक्ष की ओर से कोई दावेदारी नहीं किए जाने से महाना का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा था। सतीश महाना कानपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट से आठवीं बार निर्वाचित हुए हैं। पिछली सरकार में वह औद्योगिक विकास मंत्री थे। 
विज्ञापन

महाना कानपुर से अध्यक्ष का पद संभालने वाले दूसरे नेता हैं। इससे पहले वर्ष 1990-91 में कानपुर के हरिकिशन श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। श्रीवास्तव मुलायम सिंह सरकार में विधानसभा अध्यक्ष थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महाना के विधानसभा अध्यक्ष बनने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरी पारी में खाली हाथ कानपुर की झोली में भी एक अहम पद आ जाएगा सतीश महाना लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा की पिछली कई सरकारों में वह मंत्री की भूमिका में रहे हैं। इस बार वह बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगे। 

समर्थकों में खुशी, मनाया जश्न
महाना के निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर उनके लाल बंगला स्थित कैंप कार्यालय में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस दौरान मिठाइयां भी बांटी गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed