फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yoga postures help in physical development.

Kanpur News: योगासनों से शारीरिक विकास को मिलती है मदद

Thu, 29 Oct 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Yoga postures help in physical development.
तालग्राम। काली देवी मंदिर परिसर में चल रहे योग शिविर में गुरुवार को योगाचार्य ने बच्चों की लंबाई और शारीरिक विकास में मददगार कई आसनों का अभ्यास कराकर उनकी उपयोगिता बताई।
विज्ञापन


योगाचार्य कुलदीप ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने ताड़ासन, भुजंगासन, अधोमुख श्वानासन, त्रिकोणासन और सूर्य नमस्कार करने की सही विधि बताई। साथ ही इनके शारीरिक लाभों की जानकारी दी। योगाचार्य ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की मुद्रा सुधारने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए योग के साथ संतुलित आहार और पर्याप्त नींद भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ताड़ासन समेत विभिन्न आसन बच्चों को सक्रिय रखने में सहायक हो सकते हैं। हालांकि, बच्चों की लंबाई मुख्य रूप से आनुवंशिकता, पोषण और अन्य कारकों पर निर्भर करती है। योगाचार्य ने साधकों से योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस मौके पर कृष्ण कुमार, हिमांशु शर्मा, जीतू प्रजापति, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed