फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yamuna two meters away from danger mark in Rajpur

राजपुर में खतरे के निशान से दो मीटर दूर यमुना

Thu, 05 Aug 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Yamuna two meters away from danger mark in Rajpur
राजपुर। यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार रात में करीब डेढ़ मीटर और बढ़ गया है। छह दिन में जलस्तर करीब साढ़े तीन मीटर बढ़ा है। अब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज दो मीटर दूर है। यमुना का जलस्तर बुधवार को 106 मीटर पर पहुंच गया है। इससे नदी के किनारे बसे महदेवा के काफी करीब तक पानी का बहाव पहुंच गया है।
विज्ञापन

गांव जाने वाली सड़क का आंशिक हिस्सा जलमग्र हो गया। हालांकि यहां से लोग अभी आवाजाही कर रहे हैं। एसडीएम सिकंदरा ने बुधवार को स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक स्कूल में ग्रामीणों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। एक किमी दूर जैसलपुर के पंचायत भवन में लोगों को ठहराने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

महदेवा गांव से जलस्तर केवल 25 मीटर दूर है। गांव में 55 घर और करीब ढाई सौ लोगों की आबादी है। पानी बढ़ने से तलहटी में बसे अमराहट, गौरीरतन बांगर, महेशपुर, बेहमई व पिचौरा गांव प्रभावित होने की आशंका है। एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि पांचों गांवों में बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं और टीमें निगरानी कर रही हैं। अलर्ट जारी किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed