{"_id":"5bb509c0867a5501346c3f5a","slug":"wrestlers-were-looted-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल खत्म होने के बाद दो पहलवान घर के लिए निकले, तभी आई एक बोलेरो, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल खत्म होने के बाद दो पहलवान घर के लिए निकले, तभी आई एक बोलेरो, फिर हुआ ये सब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में गजौली गांव के दंगल से कुश्ती लड़कर घर जा रहे रायबरेली निवासी दो पहलवानों को बोलेरो सवार बदमाशों ने सवारी के रूप में बैठा लिया। इसके बाद तमंचा लगाकर तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। वन विभाग के जंगल के सामने उतार कर भाग गए। पीड़ित पहलवानों ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। लेकिन एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने पास से किराया दिया तो वह दोनों दूसरे वाहन से रायबरेली चले गए।
रायबरेली के डीह गांव निवासी हरिकिशन व साहिल मंगलवार को बिछिया के गजौली गांव में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ने आए थे। देर शाम दंगल खत्म होने के बाद वह दोनों घर जाने के लिए दही चौकी तिराहा पहुंचे। यहां तभी एक बोलेरो पास आकर रुकी। पहलवान हरिकिशन और साहिल ने रायबरेली जाने की बात कही तो बोलेरो चालक ने बैठा लिया। गाड़ी में चालक सहित छह लोग पहले से बैठे थे।
हरिकिशन के अनुसार बोलेरो पुरवा मौरावां मार्ग पर दही चौकी से कुछ दूर आगे बढ़ी तभी तीन बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। एक ने उनकी जेब से तीन हजार रुपये व मोबाइल निकाल लिया और करीब सात-आठ किलोमीटर चलने के बाद मुर्तजानगर वन विभाग के जंगल के सामने उतार कर चले गए। अजगैन थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि उन्हें लूट की कोई सूचना नहीं मिली। पीड़ित अगर तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।