{"_id":"66a90f7c06a65226450471f9","slug":"world-ors-week-follow-the-covid-guidelines-to-prevent-diarrhea-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व ओआरएस सप्ताह: डायरिया से बचाव के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन करें, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व ओआरएस सप्ताह: डायरिया से बचाव के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन करें, इन बातों का रखें ध्यान
Tue, 30 Jul 2024 09:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
डायरिया से बचाव के तरीके बताते डॉ. अमितेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विश्व ओआरएस सप्ताह के तहत भारतीय बालरोग अकादमी के बैनर तले छोटी गुटैया स्वरूपनगर में ओआरएस जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बताया गया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहें, इससे डायरिया से भी बचाव होगा। बाहर से घर आने के बाद साबुन से हाथ धोएं। रहन-सहन और खानपान में सफाई रखें।
अकादमी के सचिव डॉ. अमितेश यादव ने बताया कि बाजार में खुले बिक रहे खाद्य पदार्थ, कटे-फटे फल नहीं खाना चाहिए। पानी उबालकर पीना चाहिए। भोजन के पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। दस्त शुरू होने के बाद तुरंत ओआरएस घोल पीना शुरू कर दें। यह डायरिया ता कारगर इलाज है। जागरुकता कार्यक्रम में 50 स्कूली बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष विश्वास, डॉ. नेहा अग्रवाल ने किया।