{"_id":"62a8886c8a508048bf3aca97","slug":"world-blood-donor-day-2022-amar-ujala-foundation-s-blood-donation-camp-324-people-donated-blood-in-12-districts-including-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Blood Donor Day: भीषण गर्मी में अनजान की जान बचाने निकले महादानी, कानपुर समेत 12 जिलों में 324 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Blood Donor Day: भीषण गर्मी में अनजान की जान बचाने निकले महादानी, कानपुर समेत 12 जिलों में 324 लोगों ने किया रक्तदान
Tue, 14 Jun 2022 06:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 Jun 2022 06:42 PM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कई वर्षों से जारी स्वैच्छिक रक्तदान की मुहिम में हर उम्र और वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। इस बार विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व सामाजिक संगठन भी भागीदार बने।
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कानपुर व आसपास के 11 अन्य जिलों में लगाए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में कुल 324 यूनिट रक्तदान हुआ। इस प्रयास से सरकारी ब्लड बैंकों में खून की किल्लत काफी हद तक दूर हुई। इस आयोजन की खास बात ये रही कि भीषण गर्मी में भी अनजान की जान बचाने के लिए महादानी घर, दफ्तर और कामकाज छोड़कर रक्तदान के लिए आए।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कई वर्षों से जारी स्वैच्छिक रक्तदान की मुहिम में हर उम्र और वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। इस बार विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व सामाजिक संगठन भी भागीदार बने। इन शिविरों में जन प्रतिनिधियों, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों, समाजसेवियों व आमजन ने रक्तदान किया। महादानियों को प्रशस्ति पत्र व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बांदा में डीएम, सीडीओ, सीएमओ, सीएमएस ने रक्तदान कर मिसाल पेश की।

जिलावार रक्तदान
कानपुर नगर 51
कानपुर देहात 15
बांदा 39
चित्रकूट 19
हमीरपुर 25
महोबा 15
इटावा 21
कन्नौज 20
फर्रुखाबाद 35
उन्नाव 16
फतेहपुर 42
कुल 324
कानपुर नगर 51
कानपुर देहात 15
बांदा 39
चित्रकूट 19
हमीरपुर 25
महोबा 15
इटावा 21
कन्नौज 20
फर्रुखाबाद 35
उन्नाव 16
फतेहपुर 42
कुल 324