फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   workers demand action against dm due to harassment

चुनाव से पहले कर्मचारियों ने डीएम के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 23 Feb 2017 03:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 03:28 PM IST
सार


धरने पर बैठे कर्मचारी संगठन, डीएम को हटाने की मांग पर अड़े 
जिलाधिकारी को हटाने के लिए प्रेक्षक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
workers demand action against dm due to harassment
हमीरपुर में डीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

विस्तार

हमीरपुर में जिलाधिकारी राजीव रौतेला पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया है। डीएम ने समझाने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी नहीं मानें।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव प्रेक्षक अरुप कुमार को ज्ञापन सौंपकर जिलाधिकारी को हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि डीएम को हटाया नहीं गया तो वे चुनाव ड्यूटी नहीं करेंगे। इस आंदोलन में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी संगठन भी शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले तमाम कर्मचारी मंगलवार सुबह कार्यालय का काम छोड़ कर बाहर निकल आए। कर्मचारियों ने डीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद चुनाव प्रेक्षक को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष जगदीश निगम ने प्रेक्षक अरूप कुमार को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि जिलाधिकारी चुनाव की आड़ में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सेअभद्रता व असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इसी को लेकर संघ ने निर्णय लिया है कि कर्मचारी अब जिलाधिकारी के साथ काम नहीं करेंगे। कहा कि जब तक जिलाधिकारी का स्थानांतरण नहीं हो जाता वह लोग चुनाव का कार्य नहीं करेंगे। कर्मचारी संगठनों ने प्रेक्षक से मामले को आयोग पहुंचाने की बात कही। प्रेक्षक ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि वह उनके ज्ञापन की प्रति आयोग को भेजेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं माने कर्मचारी, चले गए अधिकारी
धरना स्थल पर कर्मचारियों से वार्ता करने डीएम राजीव रौतेला और एसपी एके त्रिपाठी पहुंचे। डीएम ने धरने में कहा कि क र्मचारी उनका परिवार है। किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्रता नहीं की जा रही है। कहा कि उन्होंने कभी किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। कलक्ट्रेट की व्यवस्थाएं सुधार की ओर जानी चाहिए। वहीं, नाराज कर्मचारी यह सुनकर उखड़ गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर जिला प्रशासन व कर्मचारियों की वार्ता बेनतीजा रही और अधिकारी वहां से चले गए। इस विवाद को सुलझाने में अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति व सीडीओ एबी सिंह लगे हैं। कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed