फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Workers at Swarup Agro go on strike, return to work after assurances of meeting their demands

Kanpur News: स्वरूप एग्रो में मजदूरों की हड़ताल, मांगें पूरी करने के आश्वासन के बाद काम पर लौटे

Mon, 18 May 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 18 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Workers at Swarup Agro go on strike, return to work after assurances of meeting their demands
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में वेतन वृद्धि को लेकर फैक्टरियों में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। रविवार को उमरन के पास संचालित स्वरूप एग्रो फैक्टरी में मजदूरों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर दी। अधिकारियों के समझाने व मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन मिलने के बाद मजदूर वापस काम पर लौटे।
विज्ञापन

वेतन वृद्धि को लेकर लगातार रनियां की फैक्टरियों में मजदूर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को उमरन स्थित स्वरूप एग्रो फैक्टरी में आठ बजे करीब 20 मजदूरों ने हड़ताल शुरु कर दी। मजदूरों का कहना था कि बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने वेतन वृद्धि सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ ट्रैफिक संजय गुप्ता और सहायक श्रम आयुक्त रामअशीष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मजदूरों से वार्ता कर शासन की गाइडलाइन और श्रम नियमों की जानकारी दी तथा शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील की। अधिकारियों के समझाने के करीब 30 मिनट बाद मजदूर काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
बयान
फैक्टरी में करीब 20 मजदूरों ने धरना दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों के आने के बाद शासन की ओर से निर्धारित रेट लिस्ट मजदूरों को पढ़कर सुनाई गई है। निर्धारित रेट के अनुसार श्रमिकों को वेतन दिया जाएगा। - विनोद कुमार, मैनेजर

....................
फैक्टरी के मैनेजर व प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों के बीच वार्ता कराई गई। श्रमिक तय किए गए नये नियम के अनुसार वेतन मांग रहे हैं। फैक्टरी मैनेजर ने मजदूरी की तय दरों का ब्योरा श्रमिकों को बताया है। इसके बाद श्रमिक काम पर लौटने को राजी हो गए। - राम अशीष, सहायक श्रम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed