फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Worker dies at RO plant; electrocution suspected.

Kanpur News: आरओ प्लांट में कर्मचारी की मौत, करंट लगने की आशंका

Tue, 29 Sep 2026 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Worker dies at RO plant; electrocution suspected.
कानपुर। नवाबगंज मैनावती मार्ग पर स्थित आरओ प्लांट में काम करने वाले बिठूर के सिंहपुर कछार निवासी शेष बाबू अवस्थी (52) की सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि प्लांट के भीतर शेष के साथ जो भी हुआ उसकी उन्हें जानकारी नहीं दी गई। शेष बाबू के परिवार में पत्नी प्रीति, बेटा मनीष, बेटी सृष्टि हैं। तीन भाइयों महेश और अवधेश में शेष सबसे बड़े थे। अवधेश ने बताया कि शेष करीब 4-पांच साल से प्लांट में काम कर रहे थे। हाल में मैनावती मार्ग पर बारिश और बाढ़ का पानी प्लांट के अंदर भी भर गया था। इससे कुछ दिन वहां काम बंद रहा था। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे शेष बाबू की करंट की चपेट में ओन से मौत हुई है। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में करंट की चपेट में आने से मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed