{"_id":"6a0c67df7266a3be4e05c0c5","slug":"wooed-girlfriend-away-from-ranchi-under-false-pretenses-then-refused-to-marry-her-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इश्क में बेवफाई: झांसा देकर रांची से ले आया प्रेमिका फिर शादी से किया इन्कार, सोशल साइट पर हुई थी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में बेवफाई: झांसा देकर रांची से ले आया प्रेमिका फिर शादी से किया इन्कार, सोशल साइट पर हुई थी दोस्ती
Tue, 19 May 2026 07:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 19 May 2026 07:12 PM IST
सार
Etawah News: प्रेमिका ने आरोपी युवक के खिलाफ बकेवर थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोशल साइट पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर इटावा का युवक झारखंड से युवती ले आया। युवती को यहां लाने के बाद युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर बकेवर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मूलरूप से रांची के ग्राम अरमू अरगौड़ा और हाल निवासी महादेव मंडा-चुटिया रांची झारखंड की युवती ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
इसमें बताया कि बचपन में ही उसके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। उसका पालन-पोषण उसकी मौसी ने किया। करीब एक साल पहले सोशल साइट के माध्यम से उसकी दोस्ती बकेवर थानाक्षेत्र के कस्बा लखना तकिया मुहाल निवासी ताजिम से हुई। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। पीड़िता के मुताबिक ताजिम पहले कई बार मिलने रांची आ चुका था। 13 मई को वह दोबारा रांची में मौसी के घर पहुंचा और उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
शादी करने से साफ इन्कार किया
17 मई को आरोपी युवक युवती को लखना ले आया। युवती का आरोप है कि लखना पहुंचने के बाद आरोपी ताजिम ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच एसआई अंकित पटेल को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
17 मई को आरोपी युवक युवती को लखना ले आया। युवती का आरोप है कि लखना पहुंचने के बाद आरोपी ताजिम ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच एसआई अंकित पटेल को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।