{"_id":"69fe502299058fee700fb7c5","slug":"wonder-women-win-match-thanks-to-priyanshis-magnificent-innings-kanpur-news-c-362-1-ka11003-147172-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रियांशी की शानदार पारी से वंडर वुमंस ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रियांशी की शानदार पारी से वंडर वुमंस ने जीता मैच
विज्ञापन
कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार हुए मैच में वंडर वुमंस ने यशराज क्लब को चार विकेट से और एसएस क्लब ने कैंट लायंस को 86 रन से हराया। तीसरे मैच में कानपुर साउथ ने डायमंड क्लब को 57 रन से और चौथे मैच में पीएसी क्लब ने कानपुर क्रिकेटर्स को 15 रन से हराया।
सप्रू मैदान पर हुए मैच में यशराज क्लब ने 27.1 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बनाए। टीम से समीर सिंह ने 36, निर्भय सिंह यादव ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रियंका चौरसिया और पूजा यादव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं वंडर वुमंस ने 26.1 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीता। टीम से प्रियांशी सिंह ने 74, सिमरन भाटी ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में नितिन ने दो विकेट लिए।
पीएसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में एसएस क्लब ने 25 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। टीम से सत्यम यादव ने 104 और आशुतोष गौरव ने 71 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिशिर व आकाश ने एक-एक विकेट झटके। वहीं कैंट लायंस की टीम 17.2 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। टीम से आकाश साहू और अभिषेक सिंह ने 26-26 रन बनाए। गेंदबाजी में अखिल यादव ने चार विकेट झटके।
विज्ञापन
कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए तीसरे मैच में कानपुर साउथ ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 211 रन बनाए। टीम से सागर शर्मा ने 65 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्ष, नागेंद्र व विभव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं डायमंड क्लब की टीम 29.5 ओवर में 154 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम से सचिन तिवारी ने 39 और आदित्य तिवारी ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में आशुतोष ने छह विकेट हासिल किए।
श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर हुए चौथे मैच में पीएसी क्लब ने 37 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। टीम से आदित्य पांडेय ने 40, संदीप मित्तल ने 39 और अनमोल रतन ने 33 रन बनाए। वहीं कानपुर क्रिकेटर्स की टीम 34.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई। टीम से ध्रुव तोमर ने 73 और प्रशांत अवस्थी ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में आदर्श जायसवाल ने चार विकेट हासिल किए।