फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women will fly drones and spray pesticides in the fields

Kanpur News: ड्रोन उड़ाएंगी महिलाएं, खेतों में करेंगी कीटनाशक दवा का छिड़काव

Tue, 19 Aug 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 19 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Women will fly drones and spray pesticides in the fields
कानपुर देहात। जनपद की छह महिलाओं का चयन ड्रोन दीदी के लिए किया गया है। यह महिलाएं प्रशिक्षण लेकर ड्रोन की सहायता से खेतों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करेंगी। इससे आत्मनिर्भर होकर आमदनी कर करेंगी।
विज्ञापन

महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबरी में खड़ी हो रही हैं। समूह की महिलाएं जहां कढ़ाई, बुनाई कर आमदनी कर रही हैं। वहीं, जिले की छह महिलाएं अब ड्रोन से खेतों में दवाओं का छिड़काव कर आमदनी करेंगी। जिला मिशन प्रबंधक पूजा वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्म निर्भर बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जाता है। योजना के तहत समूहों की छह महिलाओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इसमें अकबरपुर की प्रिया पाल, मैथा की शशि अग्निहोत्री, डेरापुर की आरती, रसूलाबाद की नैंसी देवी, संदलपुर की वंदना व मलासा की आरती का चयन हुआ है। इनको जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें शासन की तरफ से 10 लाख रुपये की लागत का ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें दो लाख रुपये महिलाओं को देना होगा। जबकि आठ लाख रुपये का अनुदान शासन की तरफ से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
समूह की महिलाएं खेती को बनाएंगी आसान
समूह की महिलाएं ड्रोन के सहारे कृषि कार्य को आसान करेंगी। कीटनाशक या नैनो यूरिया छिड़काव के लिए किसान इनकी मदद लेंगे। इससे महिलाएं स्वयं का रोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। - गंगाराम, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed