{"_id":"6aca97d1f8b8e00c06005e75","slug":"women-of-the-group-will-get-rs-50000-e-kyc-is-being-done-kanpur-news-c-220-1-ka21001-150278-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: समूह की महिलाओं को मिलेंगे 50 हजार, हो रही ई-केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: समूह की महिलाओं को मिलेंगे 50 हजार, हो रही ई-केवाईसी
Sun, 11 Oct 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
झींझक। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक करने के साथ उनका ई-केवाईसी सत्यापन किया जा रहा है। शनिवार को ब्लॉक की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में महिलाओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की गई। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनके खातों में दो किस्त में 50 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।
ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में संचालित 10 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक लाख से अधिक महिलाओं की ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए बीएमएम के साथ बैंक सखी, समूह सखी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो अपने-अपने ब्लॉक में अभियान चला कर समूह से जुड़ने व पहले से जुड़ी महिलाओं को ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इससे वह आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर की राह पर आगे बढ़ सकेंगी। ब्लॉक मिशन मैनेजर रवि प्रकाश ने बताया कि औरंगाबाद व भोलाहुलास गांव में आयोजित शिविर में 13 समूहों की महिला सदस्यों का ई-केवाईसी सत्यापन किया गया।
साथ ही उनके बैंक खातों से जुड़ी प्रक्रियाएं भी पूरी की जा रही हैं। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और समूहों के माध्यम से रोजगारपरक गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को दो किस्तों में कुल 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये और दूसरी किस्त के रूप में 30 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जुड़कर महिलाएं अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। बैंक सखी पूर्णिमा सिंह व पंचायत सहायक श्वेता सिंह आदि मौजूद रहे।